खड्ड के पास संदिग्ध अवस्था में मिला 80 वर्षीय बुजुर्ग, मौके से बरामद हुई शराब व दवाइयां

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर के बरमाणा थाना के तहत आते फरवाल खड्ड के पास एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतक की पहचान 80 वर्षीय कर्म सिंह पुत्र सुरता सिंह गांव टिहरी के रूप में हुई है। बुजुर्ग की मौत कैसे हुई, अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार गांव का एक व्यक्ति अपनी बकरियों को चराने के लिए पुल के पास आ रहा था। इस दौरान उसे वहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ दिखा। इसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था और शव से काफी दुर्गंध भी आ रही थी।

इतना ही नहीं पुलिस को मौके से शराब की बोतल व दवाइयां मिली है। उधर, डीएसपी राज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।