HNN/ काँगड़ा
शाहपुर थाना के अंतर्गत वटबला क्षेत्र में गज खड्ड में नहाने गए एक युवक की डूबने से मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्शित (19) पुत्र ज्ञान चंद निवासी भदरोया तहसील गंगथ अपने मामा शिव कुमार के परिवार के साथ बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने गया था। वहीं माथा टेककर वापस आते समय वह अपने मामा के लड़के के साथ खड्ड में नहाने लगा। इतने में दोनों नहाते हुए गहरे पानी में डूबने लगे।
वहीं दोनों लड़कों को डूबते देख शिव कुमार ने भी पानी में छलांग लगा दी। लेकिन, पानी गहरा होने के चलते वह भी पानी में डूबने लगे। इस पर शिव कुमार की पत्नी व बेटी ने शोर मचा दिया और वहां थोड़ी दूरी पर नहा रहे युवकों ने शिव कुमार और उसके बेटे को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। लेकिन, अर्शित गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





