खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 70 मेट्रिक टन रेत सीज
पाए गए रेत के नहीं दिखा पाया दस्तावेज, लगा बड़ा जुर्माना
HNN/ काला अंब
जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब के मोगीनंद पटवार खाना के नजदीक खनन विभाग और पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में 70 टन रेत सीज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप कुमार के द्वारा अपनी जमीन पर भारी मात्रा में रेत इकट्ठा की गई थी। मामले की जानकारी पुलिस और खनन विभाग को जैसे ही मिली तो पूरी टीम मौके पर पहुंच गई।
रविवार को देर शाम तक हुई इस कार्रवाई में कथित आरोपी जमा की गई 70 टन रेत का किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं दिखा पाया। संदीप ने माइनिंग डिपार्टमेंट को बताया कि यह रेत उसके द्वारा अपने निजी कार्य को लेकर हरियाणा से लाई गई है। विभाग द्वारा संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर संदीप असमर्थ रहा।
लिहाजा माइनिंग डिपार्टमेंट की ओर से जिला माइनिंग अधिकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में संदीप पर 40000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। खबर की पुष्टि जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा के द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि रेत अथवा भवन सामग्री कोई भी किसी भी जगह से लेकर आ सकता है मगर उसके आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है।
उन्होंने लोगों से यह भी अपील करी है कि हिमाचल अथवा कहीं से भी जो भी भवन सामग्री लाई जाए उसके बिल अथवा कागज होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि खनन विभाग अवैध खनन पर और अवैध माइनिंग गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है जिसके लिए उनकी पूरी टीम लगातार सक्रिय रहती है।