Loading...

ख़बरें फटाफट / हिमाचल प्रदेश की ताजा गतिविधियाँ – विकास, सुरक्षा और राजनीति की अहम खबरें

हिमाचलनाउ डेस्क • 30 Jan 2025 • 1 Min Read

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने किए लोकार्पण

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने संडा खंड में 47 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन और 24 लाख रुपये से बने राजकीय प्रारंभिक पाठशाला के भवन का लोकार्पण किया।

वन अधिकार अधिनियम पर जिला स्तरीय बैठक

बागवानी मंत्री जगत सिंह निगी ने किन्नौर जिले के आईटीडीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर जिला स्तरीय समिति और विशेष जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शाहपुर में सात उप-परियोजनाओं का क्रियान्वयन

उपायुक्त सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-2 के तहत सात उप-परियोजनाएं लागू की जा रही हैं।

सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सोलन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

नगर निगम बद्दी ने अवैध अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश

नगर निगम बद्दी की कमिश्नर सोनाक्षी सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी दुकानदारों को 15 दिनों के भीतर अवैध अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए हैं।

मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि के लिए कॉफी टेबल बुक प्रकाशित होगी

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2025 के अवसर पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से पुरानी शिवरात्रि आयोजन की तस्वीरें उपलब्ध कराने की अपील की है।

भाजपा विधायक का कांग्रेस पर हमला

भाजपा के प्रदेश सचिव एवं विधायक विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश में पहली बार किसी सरकार ने ऋण लिया तो वह कांग्रेस की वीरभद्र सरकार थी। वहीं, शांता कुमार सरकार ने प्रदेश को ऋण मुक्त किया था

बद्दी पुलिस ने पकड़ी 700 पेटी अवैध शराब

बद्दी पुलिस ने एक ट्रक से 700 पेटी अवैध देसी शराब जब्त की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है