Loading...

खारा और लाई के जंगल में वन विभाग की दबिश, पांच भट्ठियों व 15 ड्रमों में रखी…

SAPNA THAKUR • 26 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा

क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफियाओं के खिलाफ वन विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान वन विभाग की टीम ने जंगल में छापेमारी कर अवैध रूप से तैयार की जा रही शराब को नष्ट किया है। वहीं वन विभाग की इस कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा वन विभाग की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि खारा और लाई के जंगल में अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार की जा रही है। पुख्ता सूचना के आधार पर वन खंड अधिकारी सुमंत कुमार, वन रक्षक रणबीर सिंह, मुद्दसिर और रतन सिंह ने मौके पर छापेमारी की।

इस दौरान अवैध कच्ची शराब की पांच चलती भट्ठियां, 40 लीटर कच्ची शराब, 15 ड्रम में भरी करीब 1600 लीटर लाहन मौके पर नष्ट किया गया। डीएफओ सौरभ जाखड़ ने पुष्टि की है।