खेतों में पानी की निकासी को लेकर व्यक्ति से की मारपीट, 5 लोगों पर केस दर्ज
HNN/ ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना अंब के तहत रामनगर ठठल में खेतों में पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली को लेकर एक व्यक्ति से मारपीट हुई है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर एक ही परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार निवासी रामनगर ठठल ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसने अपने खेतों में पानी निकासी के लिए नाली बनाई थी। जिसे पड़ोस के ही सतपाल, हितांश, रोहित, अशोक व टीनू ने बंद कर दिया।
आरोप है कि जब इनसे नाली को बंद करने का कारण पूछा तो सभी ने इसके साथ मारपीट की। मारपीट में राजेश कुमार को चोटें आईं हैं। डीएसपी अंब मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।