लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, उपचार के दौरान मौत

PRIYANKA THAKUR | 18 अक्तूबर 2021 at 10:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

जिला ऊना के गगरेट में एक व्यक्ति की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय सुभाष चंद पुत्र जगदीश चंद निवासी जाडला ऊना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक जैसे ही उसने झाड़ियों में एक हरे पत्ते की बेल को जोर से खींचा, उसी समय बेल पर बैठे मधुमक्खियों के झुंड ने सुभाष पर हमला कर दिया।

इस हमले से व्यक्ति खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। जब साथ लगते खेतों में काम कर रहे व्यक्ति ने सुभाष को खेतों में बेहोशी की हालत में देखा तो उसने उसके परिजनों को तुरंत सूचित किया और सिविल अस्पताल गगरेट लेकर आए। यहां जब व्यक्ति की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे ऊना रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान सुभाष ने दम तोड़ दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]