Loading...

खेत में काम कर रहे व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Ankita • 23 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल के जिला सोलन के पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत सुझाइला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां खेत में काम कर रहा एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार वर्मा निवासी चम्यावल के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र सिंचाई करने के लिए सुझाइला गया हुआ था। इस दौरान व्यक्ति यहां पर खेतों में करंट की तार की चपेट में आ गया। जब गांव के 5-7 व्यक्तियों ने सुझाइला में मौके पर जाकर देखा तो वीरेंद्र कुमार खेत में पानी के बीच मुंह के बल गिरा हुआ था। खेत में करंट की तारें चारों तरफ लगी थीं।

वीरेन्द्र की दोनों बाजुओं में करंट के कारण झुलसने के निशान मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने खेत में लगाई गई बिजली की तारों को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।