Loading...

खेत में भैंस चराने को लेकर व्यक्ति से की मारपीट, मामला दर्ज

Ankita • 22 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

पुलिस थाना ऊना के तहत धमांदरी में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित शेर सिंह ने इस बाबत ज्ञान चंद के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में शेर सिंह ने बताया कि गांव के ही ज्ञान चंद ने अपनी भैंस उसके खेत में छोड़ दी। जब इसने इसको लेकर मना किया, तो आरोपी ने उसके साथ साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।

इतना ही नहीं आरपी ने उसके साथ मारपीट भी की। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर ज्ञान चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।