HNN/नाहन
सीटू कमेटी जिला सिरमौर ने स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिताओं में मिड डे मील वर्करों की ड्यूटी लगाने का विरोध किया है। सीटू जिला सिरमौर कमेटी के महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि उपनिदेशक एलीमेंट्री जिला सिरमौर द्वारा मिड डे मील वर्करज को स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं मे मिड डे मील कर्मियों की ड्यूटी लगाना तर्कसंगत नहीं है। सीटू जिला सिरमौर महासचिव आशीष कुमार ने कहा की उप निदेशक द्वारा जो नोटिफिकेश निकाली गई है, यह मिड डे मील कर्मियों के वर्क मैन्युअल मे नहीं आता।
आशीष कुमार ने कहा की जो नोटिफिकेशन जारी की गई है। उसमे किसी वर्कर को उनके नाम या स्कूल के आधार पर ड्यूटी नहीं लगाई है। बल्कि एक सामान्य सी नोटिफिकेशन वर्कर्ज को भ्रमित करने को जारी कर दी। आशीष कुमार ने कहा की इससे पहले भी विभाग द्वारा चुनाव के दौरान भी इनकी ड्यूटी लगा दी जाती है, मगर उसका उन्हे कोई पैसा नहीं दिया जाता, जोकि की कर्मियों का शोषण है।
अक्सर देखा गया है की चुनाव के समय इन कर्मियों को स्कूल के हाजरी रजिस्टर पर अनुपस्थति दिखाई जाती है। जोकि तर्क संगत नहीं है। सीटू का मानना है की यदि विभाग इन कर्मियों की इस तरह इनके वर्क मैन्युल के इलावा काम करवाता है। तो इनको श्रम कानूनों के तहत वेतन और अन्य स्टॉफ जिसमे अध्यापक भी जो ड्यूटी दे रहे है उनके अनुसार काम के बदले वेतन का भुगतान करें।
HNN/नाहन

