Loading...

खेल-खेल में हुआ दर्दनाक हादसा, पानी के टैंक में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत

Ankita • 4 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथड़ी में एक दुःखद घटना सामने आई है। यहां पानी से भरे टैंक में डूबने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान जीतू (7) पुत्र छोटे राम निवासी बिहार के रूप में हुई है।

वहीं पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बच्चे की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे आपस में छुपन-छुपाई का खेल रहे थे और जैसे ही बच्चा दीवार के पीछे छिपने गया तो वहां भूमिगत टैंक पर रखी लकड़ी पर पैर रखते ही उसमें डूब गया।

बच्चे माता-पिता मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे। जब तक परिजन बच्चे को टैंक से बाहर निकाल पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली मोहन रावत ने की है।