Loading...

खोपड़ी मंदिर के पास खाई में मिला लापता व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

PARUL • 27 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर में खोपड़ी मंदिर के साथ खाई से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चंदन गांव रठी डाकघर वीरगढ़ कोटगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, चंदन 23 जनवरी से लापता था। स्थानीय पुलिस की ओर से मृतक की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान कसी ने उसे खोपड़ी मंदिर के साथ खाई में अचेत अवस्था में देखा।

जिसके बाद उन्होंने इस बाबत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।