Loading...

गगरेट के आरूष ने बिना किसी कोचिंग के पास की नीट की परीक्षा

PARUL • 6 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

ऊना जिला के गगरेट के आरूष ने बिना किसी कोचिंग के नीट की परीक्षा पास की है। आरूष ने नीट की परीक्षा में 632 अंक प्राप्त किए हैं। आरूष के पिता धर्मवीर वशिष्ठ ने बताया कि आरूष जमा दो के बाद से स्वयं ही नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

उसका सपना एमबीबीएस कर मानवता की सेवा करना है। हालांकि पिछले साल दी गई नीट की परीक्षा को वह पास करने में तो कामयाब हुआ, लेकिन उसे एमबीबीएस में प्रवेश नहीं मिला। इसके चलते उसने इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज शिमला में बीडीएस में प्रवेश लिया।

बेशक वह बीडीएस कर रहा था, लेकिन अपने सपने को पूरा करने के लिए उसने फिर से नीट की परीक्षा दी और इस बार नीट की परीक्षा को उसने 632 अंक के साथ पास किया है।