HNN/ चंबा
चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 74वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज ज़िला स्तरीय समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ध्वजारोहण करके समारोह का शुभारंभ किया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली।अपने संबोधन में कुलदीप सिंह पठानिया ने संविधान निर्माताओं के साथ-साथ देश की आजादी एवं गणतंत्र की स्थापना में स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, नि:स्वार्थ त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने बहुमूल्य सेवाओं के लिए भारतीय सेनाओं के जवानों का भी आभार जताया।
विधानसभाअध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद देश के साथ प्रदेश भी उन्नति के पथ पर अग्रसर हुआ है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वर्तमान प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ पेयजल, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित बनाएगी। विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समस्त ज़िला वासियों को आश्वस्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 5 वर्षों के दौरान ज़िले के विकास को तीव्र गति प्रदान की जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित बनाया जाएगा कि चंबा आकांक्षी ज़िला की सूची से हटकर विकसित ज़िला की सूची में शामिल होकर विकास की गति से आगे बढ़े। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों, आकर्षक मार्च पास्ट करने वाली टुकड़ियों को पुरस्कृत तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों, गैर सरकारी संस्थाओं को सम्मानित भी किया। इसके साथ सभी उपमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न उपमंडलों में संबंधित उपमंडलाधिकारी (नागरिक) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group