Loading...

गर्भावस्था से वृद्धावस्था तक फिज़ियोथेरेपी कारगर, हर उम्र के लिए लाभकारी : डॉ. शांडिल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 19 May 2025 • 1 Min Read

फिज़ियोथेरेपी को बढ़ावा दें, नशे से बचें : स्वास्थ्य मंत्री शांडिल का युवाओं को संदेश

कंडाघाट

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि फिज़ियोथेरेपी गर्भावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक विभिन्न रोगों के उपचार में कारगर है और इसे समाज में और अधिक प्रचारित करने की जरूरत है।

बाहरा विश्वविद्यालय में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिज़ियोथेरेपिस्टस द्वारा आयोजित ‘हिमक्लेव-2’ सम्मेलन में डॉ. शांडिल ने कहा कि फिज़ियोथेरेपी दवा रहित उपचार प्रणाली है, जिसमें व्यायाम, विद्युत उपकरण और हस्त तकनीकों के माध्यम से रोगियों का इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि फिज़ियोथेरेपी न केवल पुराने रोगों को जड़ से समाप्त करने में सहायक है, बल्कि शरीर को फिट रखने में भी मददगार है।

सम्मेलन में 500 प्रतिनिधियों ने लिया भाग
सम्मेलन में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिज़ियोथेरेपिस्टस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव झा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. रुचि, हिमाचल इकाई के अध्यक्ष डॉ. अनूप सहित 500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने हिमक्लेव-2 की स्मारिका का विमोचन भी किया।