मंगलवार को लगाया जा सकता है शट डाउन
HNN / नाहन
विद्युत मंडल नाहन के द्वारा आज सोमवार को लगाए जाने वाले शट डाउन को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि बिजली बोर्ड के द्वारा इसकी सूचना दे दी गई थी मगर बहुत से लोगों को सूचना नहीं मिल पाई थी। लोगों ने शट डाउन की जानकारी हेतु हिमाचल नाउ न्यूज़ से कई बार संपर्क साधा। शट डाउन के स्थगन आदेश को पुख्ता करने के लिए एक्सईएन विद्युत बोर्ड नाहन राहुल राणा से बात की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
राहुल राणा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि आज यानि सोमवार को लगाया जाने वाला विद्युत कट स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 33/11 केवी सबस्टेशन दोसड़का से निकलने वाले 11 केवी के सारे फीडरो का मरम्मत कार्य किया जाना था।
ऐसे में शटडाउन अब मंगलवार को लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक नाहन शहर व उसके साथ लगते क्षेत्र शंभू वाला, बनकला, बोहलियो, सती वाला, उत्तम वाला,नेहरला, कटासन, मातर भेड़ों, सुरला, चासी, जमटा, धारक्यारी, जब्बल का बाग़, रामाधौण, पंजाहल,धगेड़ा, सैनवाला, बिक्रमबाग, बागबारा आदि समस्त गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





