HNN/ मंडी
जिला पुलिस ने एक बार फिर नशा तस्करों पर कार्यवाही की है। अब पुलिस ने नशे की बड़ी खेप सहित 31 वर्षीय युवक को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान बेसर सिंह (31) निवासी पलौहटा, सुंदरनगर के रूप में हुई है।
अधिक जानकारी देते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कि बल्ह पुलिस गश्त के दौरान लेदा गांव के समीप मौजूद थी। इस दौरान बेसर सिंह को जाँच के लिए रुकवाया तो उसके पास से 793 ग्राम चरस बरामद हुई। कहा कि पुलिस ने युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे मौके से हिरासत में ले लिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





