गश्त के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किए दो युवक
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना भवारना की टीम दो युवकों को 230 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार और फैजान के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना भवारना की टीम डरोह क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने भाटलु के पास जा रही एक टैक्सी को जांच के लिए रोका। टैक्सी में दो लोग सवार थे। जिसके बाद पुलसि ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों युवकों से 230 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह यह चरस की खेप घटासनी से ला रहे थे। भवारना पुलिस थाना प्रभारी केहर सिंह ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।