Loading...

गश्त के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 14 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में पुलिस थाना बल्ह की टीम ने 1.67 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान नीरज शर्मा पुत्र पिताम्बर लाल व प्रवीन कुमार पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव मुन्दरु, डाकघर ट्रोह, तहसील बल्ह व जिला मंडी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार, पुलिस थाना बल्ह की टीम क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान उन्होंने दो युवकों को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 1.67 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।