गश्त के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति
सांकेतिक इमेज
HNN/मंडी
जिला मंडी में पुलिस थाना हटली की टीम ने एक व्यक्ति को 5.4 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अतुल भाटिया (42) भांवला के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना हटली की टीम बतैल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की टीम ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 5.4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी हटली सुरम सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।