गश्त के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना संतोषगढ़ की टीम ने कार सवार दो युवकों को 3.45 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान नितिन कुमार निवासी वार्ड-4, अजौली व शुभम राणा निवासी वार्ड-1, अजौली, तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार, पुलिस थाना संतोषगढ़ की टीम पूना में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक गाड़ी को जांच के लिए रोका। गाड़ी में दो युवक सवार थे। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 3.45 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।