Loading...

गश्त के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 18 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना गगरेट की टीम ने चिट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी नंदपुर तहसील अंब के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम गगरेट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान होशियारपुर की ओर से एक युवक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। जिसे तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस को युवक से 5.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि डीएसपी डॉ. वसुधा सूद द्वारा की गई है।