Loading...

गश्त के दौरान जीप से बरामद हुए देवदार के स्लीपर, चालक गिरफ्तार

PARUL • 18 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के सुंदरनगर में सुकेत वन मंडल के जय देवी परिक्षेत्र की टीम ने पौड़ा कोठी के पास एक जीप से देवदार के 30 स्लीपर बरामद किए हैं। विभाग ने आरोपी जीप चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान भूव कुमार पुत्र बुद्धू राम निवासी गांव कटेरु तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम पौड़ा कोठी की ओर गश्त पर थी। इसी दौरान उन्होंने गरेला के पास एक जीप (एचपी 31ए, 6585) को जांच के लिए रोका। जीप की तलाशी लेने पर उसमें देवदार के 30 स्लीपर बरामद हुए। उन्होंने चालक को लकड़ी के परमिट दिखाने के लिए कहा लेकिन चालक कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।

जिसके बाद स्लीपर और जीप सहित जीप चालक को बीएसएल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने जीप चालक एक खिलाफ मामला दर्ज आकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।