गश्त के दौरान टेंपों चालक से बरामद हुई चरस, गिरफ्तार

CHARAS-1.jpg

HNN/ऊना

हिमचाल प्रदेश में पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के बावजूद भी नशा तस्करी के मामले घटने की बजाय हर दिन बढ़ते जा रहे है। ताज़ा मामला जिला ऊना का है। जहां पुलिस की टीम ने एक टेंपों चालक से 741 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रामलाल निवासी दाड़ू धार बंजार कुल्लू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना अंब की टीम ठठल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक टेंपों को जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान टेंपों चालक से 741 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने टेंपों चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।