HNN / बिलासपुर
जिला बिलासपुर की भराड़ी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को नशे की खेप के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने युवक के पास से नशे की खेप को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम थाना प्रभारी दलीप चंद की अगुवाई में गांव दखयुत में गश्त पर मौजूद थी।
इस दौरान उन्होंने एक युवक को सड़क पर अकेले टहलता हुआ देखा। युवक ने जैसे ही पुलिस टीम को देखा वह घबरा गया और उसने अपनी जेब से एक पुड़िया निकालकर झाड़ियों में फेंक दी। पुलिस टीम को जब युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन युवक घबराकर भागने लगा। कुछ ही दूरी पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में फेंकी गई पुड़िया की तलाशी ली।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जांच के दौरान उसमें से एक सफेद रंग का पाउडर निकला, जो चिट्टा था। जब इसे तोला गया तो 1.40 ग्राम पाया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





