गश्त के दौरान पुलिस ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किया युवक
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने गश्त के दौरान डमटाल के मोहटली रैम्प पर एक युवक को हेरोइन सहित हिरासत में लिया है। आरोपी युवक की पहचान संदीप कुमार पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गांव टिब्बी, डाकघर काठगढ़, तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, डमटाल पुलिस की टीम गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने एक युवक की शव के आधार पर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि नूरपुर के एसपी अशोक रत्न द्वारा की गई है।