Loading...

गश्त के दौरान युवक से बरामद हुई हेरोईन, गिरफ्तार

PARUL • 16 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत आने वाले रायपुर सहोड़ा क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक से 2.29 ग्राम होरोइन बरामद की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तरनप्रीत सिंह निवासी लोअर देहलां के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम रायपुर सहोड़ा में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जब पुलिस की टीम रेलवे फाटक के पास पहुंची तो संतोषगढ़ की ओर एक युवक आ रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान तरनप्रीत से 2.29 ग्राम होरोइन बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटिया द्वारा की गई है।