Loading...

गश्त के दौरान व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने बरामद की देसी शराब, मामला दर्ज

PRIYANKA THAKUR • 5 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति से देसी शराब की बोतलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान सरोज कुमार निवासी गांव टिहरा डाकघर मल्यावर तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल फोरलेन पर गश्त कर रहा था। निर्माणाधीन टीहरा टनल के पास एक व्यक्ति बैग उठाए जा रहा था। उसने जैसे ही सामने पुलिस की गाड़ी को देखा, वह घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार जब उसे रोका और उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली, तो उसमे से 59 बोतलें देसी शराब की बरामद हुई।

उधर, डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।