लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गश्त के दौरान व्यक्ति से बरामद हुई चरस, गिरफ्तार

PARUL | 30 नवंबर 2023 at 6:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं में पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लॉर्ड वर्मा निवासी हरितल्यांगर डाकघर डंगार जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम घुमारवीं क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जिस दौरान वाहनों की जांच भी की जा रही थी। इसी दौरान जब पुलिस की टीम पुराने सीर खड्ड पुल के पास पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति घूम रहा था। तभी पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर व्यक्ति घबरा गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी शुरू की। जिस दौरान उन्हें व्यक्ति से 131 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]