NDPS / पुरुवाला-डोबरी नहर रोड पर 291 ग्राम गांजे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
पुरुवाला पुलिस ने 291 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
NDPS / पुरुवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 291 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुरुवाला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
सिरमौर/पुरुवाला
पुलिस टीम गश्त के दौरान पुरुवाला-डोबरी नहर रोड के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को एक व्यक्ति के पास गांजा होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर जांच करने पर शराफत अली निवासी पुरुवाला, डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 291 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
बरामदगी के बाद पुलिस ने शराफत अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुरुवाला पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।