FIR / जमीन की निशानदेही बनी विवाद की वजह, पच्छाद में पत्थरों और हथियारों से हमले का आरोप
FIR / सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र में जमीन की निशानदेही के दौरान आत्मा राम ने कुछ लोगों पर पत्थरों और अन्य हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि हमले में उन्हें चोटें आईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायल की शिकायत के आधार पर पच्छाद पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
सिरमौर/पच्छाद
निशानदेही के दौरान बढ़ा विवाद
खरका खेच निवासी आत्मा राम ने पुलिस को बताया कि वह गांव में अपनी जमीन की निशानदेही करवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान हरनाम, चुन्नी लाल और चिंतामणि सहित उनके परिवार के सदस्य एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और पत्थरों व अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में चोट लगने के साथ ही जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। पच्छाद पुलिस ने शिकायत में नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।