गश्त के दौरान व्यक्ति से 417 ग्राम गांजा बरामद, गिरफ्तार
HNN/ पांवटा साहिब
पुलिस चौकी राजबन की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गांजे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल खान पुत्र शराफत अली निवासी गांव पुरुवाला, डाकघर गौरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस चौकी राजबन की टीम रामपुर घाट पांवटा साहिब के पास गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने रामपुर घाट की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को देखा।
पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। जब पुलिस ने उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 417 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है।