Loading...

गश्त के दौरान हेरोइन सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 15 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के टिब्बी कलरूही क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को 4.85 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिए ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। दोनों आरोपी गांव मटउमरां, परागपुर जिला कांगड़ा के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना अंब की टीम ने वाहनों जांच के दौरान मुबारिकपुर की ओर से आ रही एक वैन को जांच के लिए रोका था। वैन में तीन लोग सवार थे। पुलिस को देखकर चालक के साथ अगली सीट पर बैठा व्यक्ति घबरा गया और गाड़ी के डैशबोर्ड को खोलकर कुछ निकालने की कोशिश करने लगा।

जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर वैन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों युवकों से 4.85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी होशियारपुर से घर लौट रहे थे। जिस दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया।