लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गाड़ी का शीशा तोड़कर हजारों की नकदी उड़ाई, मामला दर्ज

SAPNA THAKUR | 26 जनवरी 2023 at 2:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चोरों ने गाड़ी का शीशा तोड़ कर अंदर रखी हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इस दौरान शातिर न केवल नकदी बल्कि अंदर रखा अन्य सामान चुराकर रफूचक्कर हो गए। वही गाड़ी का मालिक जब मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे और अंदर से सामान गायब था।

जिसके बाद वह तुरंत पुलिस थाना पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। वहीँ, उत्तर प्रदेश निवासी महेंद्र चौहान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र चौहान उत्तर प्रदेश से अपने परिवार सहित शिमला घूमने के लिए आया हुआ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान उसने अपनी गाड़ी (DL 2 CAF 8811) को एक निजी होटल के पास पार्क किया हुआ था। इस दौरान पीछे से किसी शातिर ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और अंदर रखें 15 हजार रुपए के कैश सहित गाड़ी के कागजात और अन्य सामान लेकर फरार हो गया जिसकी कीमत 50 हजार रूपए आंकी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]