Loading...

गाड़ी पर पत्थर मारकर तोड़ा शीशा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Ankita • 29 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के बल्देया क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। कार मालिक ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना ढली में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ललित वर्मा पुत्र स्वर्गीय कृष्ण चंद वर्मा निवासी धायला डाकघर घेणी तहसील सुन्नी अपने भाई के साथ रोज की तरह गाड़ी में घर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही ललित बल्देया में पंजाबी ढाबे के पास पहुंचा तो आकाश ने उनकी गाड़ी रुकवाई और उसके साथ बहस करने लगा।

जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आकाश ने नीचे से पत्थर उठाकर ललित की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद इसकी सूचना आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ललित के बयान दर्ज किए। पीड़ित के दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की जाँच की जा रही है।