लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गाड़ी में सवार दो तस्करों से पुलिस ने पकड़ी हेरोइन

SAPNA THAKUR | 12 जून 2022 at 1:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

जिला चंबा की सीमा कटोरी बंगला के समीप कैरू पहाड़ में पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए हेरोइन की खेप सहित दो तस्करों को धर दबोचा है। सुरेश कुमार पुत्र मेहता राम निवासी मोहल्ला सराय, हाउस नंबर 432, तहसील व जिला अमृतसर व गुरदीप सिंह पुत्र सरदार गोपाल निवासी वरयाम सिंह कालोनी खजाना गेट हाउस नंबर 6977 अमृतसर पंजाब के खिलाफ पुलिस ने थाना चुवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने कैरु पहाड़ में नाकाबंदी कर एक कार (PB 02 EA-5052) को जांच के लिए रुकवाया जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। इस दौरान पुलिस को जब दोनों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान हेरोइन बरामद की गई जो कि तोलने पर 7.44 ग्राम पाई गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी में सवार दो लोगों के कब्जे से हेरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि दोनों को हिरासत में ले लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]