गाड़ी से अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां बरामद, 2 लोग गिरफ्तार
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा की डमटाल पुलिस ने गाड़ी से अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां पकड़ी है। मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने शराब की पेटियों सहित फाॅर्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस थाना डमटाल में एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की पहचान सन्नी पुरी पुत्र सतीश पुरी निवासी टीचर कालोनी पठानकोट व गौरव पुत्र रवि कुमार निवासी पठानकोट के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिल टॉप मंदिर के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी (एचपी 39एफ-6684) को चैकिंग के लिए रुकवाया गया, जिसमें 2 लोग सवार थे।
पुलिस को देखकर वह घबरा गए। जब शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां बरामद हुई। मामले की पुष्टि एसपी नूरपूर अशोक रत्न ने की है।
