HNN/ सोलन
जिला सोलन में नशे की तस्करी लगातार बढ़ती ही जा रही है। पुलिस द्वारा नशा तस्करों को काबू करने के लिए आए दिन नाकाबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। बावजूद इसके जिला में नशे का काला कारोबार रुकता नजर नहीं आ रहा है। अब एक बार फिर सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में चूरा पोस्त पकड़ा है।
इस दौरान 4.200 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ महिपाल (46) पुत्र फकीरचंद निवासी पुलेवाल तहसील नारायणगढ़ जिला अंबाला को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार, सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान जाबली से सोलन आ रही एक कार (HR30k-2111) को जाँच के लिए रुकवाया तो गाडी की डिक्की को खोलकर देखा गया। इस दौरान डिक्की के अंदर से 4.200 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान एक गाड़ी से भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद किया है। बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





