डीएफओ उर्वशी ठाकुर सहित पत्रकारिता में शैलेश सैनी और इन्हें मिलेगा सम्मान…
HNN/श्री रेणुका जी
गायत्री मंदिर के 39 वें स्थापना दिवस पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 श्रेष्ठ लोगों को गायत्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह समारोह 20 सितंबर 2023 को ऋषि पंचमी के अवसर पर हर वर्ष मनाया जाता है। हर वर्ष की भांति गायत्री मंदिर के संस्थापक एवं महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती समाज में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 9 लोगों को मां गायत्री पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
महामंडलेश्वर दयानंद भारती ने बताया कि इसमें उर्वशी ठाकुर डीएफओ श्री रेणुका जी, राजेंद्र ठाकुर तहसीलदार ददाहू, डॉक्टर मोनिशा अग्रवाल बीएमओ धगेडा, दिनेश शर्मा सेवानिवृत्ति सैनिक बेड़ोन, शैलेश सैनी पत्रकार नाहन, संगीता तोमर प्रधान ग्राम पंचायत छो बोगर, वीरेंद्र सिंह दिव्यांग धावक संगडाह प्रतिनिधि विजिट शिरगुल सेवादल कोटी धीमान, कुंदन सिंह तोमर समाजसेवी कोटी धीमान, को मां गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
महामंडलेश्वर दयानंद भारती ने बताया कि इन पुरस्कारों को देने का उद्देश्य समाज में लोगों में अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है साथ ही उनके द्वारा किए गए कामों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाना है। यह समारोह गायत्री मंदिर रेणुका में ऋषि पंचमी के अवसर पर आयोजित किया जाता है। याद रहे हर वर्ष अधिकारियों कर्मचारियों व पत्रकारों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group