Loading...

गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की विशेष बैठक विश्राम गृह पांवटा साहिब में हुई संपन्न

Ankita • 29 Oct 2023 • 1 Min Read

अधिसूचना को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे हटी समुदाय के लोग

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की विशेष बैठक आज रविवार को विश्राम गृह पांवटा साहिब में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय हाटी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह जैलदार ने की।

बता दें बैठक में कई जरूरी मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। परंतु हाटी समुदाय के लिए अभी सबसे जरूरी हिमाचल सरकार द्वारा जनजातीय को संवैधानिक अधिकार मिलने की अधिसूचना जारी होना है।

अब हाटी समुदाय ने इस कानून को विधिवत लागू करने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर प्रताप तोमर ने कहा कि गिरिपार को जनजातीय का संवैधानिक अधिकार मिल चुका है। जिसकी गजट अधिसूचना महामहिम राष्ट्रपति द्वारा 4 अगस्त 2023 को जारी की जा चुकी है।

परंतु हिमाचल सरकार की और से इस सिलसिले में अभी अधिसूचना जारी नही की गई है। ऐसे में हाटी समुदाय इस सिलसिले में शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलेगा।