गुप्त सूचना के आधार कार सवार युवक से बरामद किया चिट्टा, गिरफ्तार

drug-smuggling-on-the-rise.jpg

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना नगरोटा के तहत मझेठली गांव में एक युवक को 20.65 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान अविनाश सुल्याली नूरपुर के रूप में हुई है। वह अपने ताया के घर लाखामंडल धोवखाल आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार सवार युवक से 20.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नगरोटा बगवां रमेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।