गुप्त सूचना के आधार पर नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत बरोटा गांव में एक नशा तस्कर को नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अरुण कुमार उर्फ सोनू पुत्र केवल सिंह निवासी बकराडवा हाल वासी बरोटा उप तहसील ठाकुरद्वारा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार एक व्यक्ति नशीले पाउडर की सप्लाई देने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मानसर-हाजीपुर मार्ग पर स्थित माता कुम्हारदेवी मंदिर के आगे गांव नौशहरा मोड़ के पास उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने व्यक्ति की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 95 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी की बाइक को भी कब्जे में लिया। पुलिस थाना हाजीपुर की थाना प्रभारी अमरजीत कौर ने मामले की पुष्टि की है।