Loading...

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को दी धमकी, बोला- भारत जोड़ो यात्रा का…

SAPNA THAKUR • 9 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को धमकी दी है। बता दें कि पन्नू ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करने पर सीएम को यह धमकी दी है। पन्नू ने एक वीडियो संदेश में सुक्खू को पॉलिटिकल डेथ की धमकी देते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करना उन्हें भारी पड़ सकता है।

आतंकी पन्नू ने वीडियो संदेश में कहा कि ये संदेश हिमाचल के सीएम सुक्खू के नाम है। आप भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं,अगर आप ने इसका समर्थन किया तो पॉलिटिकल डेथ का सामना करना पड़ेगा। राहुल गांधी 1984 नरसंहार अपराधियों का संरक्षण कर रहे हैं, इसलिए अगर उनका यात्रा का समर्थन किया तो अंजाम बुरा होगा।