लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गुरू पूर्णिमा पर नाहन में आर्ट ऑफ लिविंग ने रोपित किए 100 पौधे

Ankita | 21 जुलाई 2024 at 5:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवियों ने जिला मुख्यालय नाहन में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस मौके पर कृषि विभाग कार्यालय और आरसेटी भवन परिसर के आसपास स्वयंसेवियों ने खाली जमीन पर कई छायादार और औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान पीपल, बरगद, गुलमोहर, आंवला, सहजन और बेल कई छायादार और औषधीय प्रजातियों के 100 पौधे लगाए। इस मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग जिला शिक्षक समन्वयक राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि ये अभियान सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। पौधे लगाने के बाद इनकी देखभाल भी जरूरी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, ताकि प्रकृति का संतुलन बना रहे। इस दौरान राजेश परमार, शाश्वत शर्मा, अंकुश, नीलम, मनीषा, राजिंदर, पवन, रणबीर, अखिल गुप्ता और सनी भाटिया आदि स्वयंसेवियों ने हिस्सा लेकर अभियान को सफल बनाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]