Loading...

गेहूं की ढुलाई कार्य हेतु इस दिन तक आमंत्रित निविदाएं….

PARUL • 29 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला नियत्रंक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं खरीद केन्द्रों से जिला के विभिन्न स्थानों तक गेहूं की ढुलाई/परिवहन कार्य के लिए 6 मार्च तक ऑनलाईन निविदाएं आमंत्रित की गई है।

उन्होंने बताया कि निविदाएं 5 मार्च सायं 5 बजे तक ऑनलाईन पॉर्टल https://hptender.gov.in पर अपलोड हो जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाएं 6 मार्च को प्रातः 11 बजे अतिरिक्त उपायुकत या उनके द्वारा प्राधिकृति अधिकारी तथा गठित समिति के समक्ष खोली जाएंगी।