लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित, संजीव गुप्ता को प्रधान तो…

SAPNA THAKUR | 20 जनवरी 2023 at 7:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला सिरमौर के सभागार में
शिक्षा खंड नाहन के गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोह के अधीक्षक अजयकान्त ने पर्यवेक्षक के तौर पर अपनी उपस्थिति दी। नरेश बत्रा अधीक्षक राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब जिला संयोजक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सर्वसम्मति से हुए चुनावों में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला सिरमौर स्थित नाहन में कार्यरत संजीव गुप्ता अधीक्षक को प्रधान चुना गया। सुनील कुमार वरिष्ठ सहायक उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला सिरमौर को वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया। बबीता कुमारी लिपिक राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन को उप प्रधान चुना गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जबल का बाग में कार्यरत सनी भाटिया को महासचिव की कमान दी गई। जसबीर अधीक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अजय नेगी जेओए को सह सचिव चुना गया। इसके अलावा राज देविंदर अधीक्षक राजकीय महाविद्यालय नाहन को सोशल मिडिया सलाहकार चुना गया।

सुरेश कुमार अधीक्षक व रणवीर अधीक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कौलावाला भूड को मुख्य सलाहकार कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष और महासचिव ने कहा कि वे अपने साथी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए प्रयास करेंगे। बैठक में शिक्षा खंड नाहन के अधीनस्थ शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों ने भाग लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]