गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां में इस दिन होगा क्रिकेट ट्रायल….

HIMACHAL-PREDESH-CRICKET.jpg

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के सब सेंटर गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां में क्रिकेट का ट्रायल मंगलवार 21 मई को सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। इस ट्रायल में नगरोटा सूरियां एवं उसके साथ लगते गांवों के 10 वर्ष से 16 वर्ष तक के लड़के और लड़कियां भाग ले सकते है।

ट्रायल में निःशुल्क भाग लिया जा सकता है, जबकि खिलाड़ियों को हिमाचली प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र, जिसमें जन्मतिथि लिखी हो अथवा जन्म प्रमाण पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स और पर्सनल क्रिकेट किट साथ लानी होगी। जिला कांगड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव असीम अग्रवाल के माध्यम से स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने दी।

स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. गुलशन कुमार व स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का इस क्षेत्र में क्रिकेट ट्रायल तथा क्रिकेट सब सेंटर देकर यहां के बच्चों को खेल जगत की नई दिशा देने पर तहे दिल से धन्यवाद किया।