Loading...

गैस सिलिंडर फटने से रसोईघर में भड़की आग, सारा सामान जलकर राख

Ankita • 2 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के नाचन क्षेत्र के मंडोगलु गांव में गैस सिलिंडर फटने से रसोईघर जलकर राख हो गया है। इस अग्निकांड में पीड़ित को काफी नुक्सान हुआ है। वहीं अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचने पर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।

जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र कुमार पुत्र संतराम के घर में बनी रसोई में रखा गैस सिलिंडर अचानक ही फट गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी की बाल्टियां व पाइपों से आग पर काफी काबू पाया।

इसके बाद अग्निशमन की गाड़ी पहुंचने पर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। बता दें आग लगने से रसोईघर में अलमारियां, फ्रिज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। उधर, तहसीलदार मित्र देव ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।