लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गैस सिलिंडर फटने से 16 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख, आग की चपेट में आने से……

Ankita | 17 नवंबर 2023 at 1:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सिराज घाटी के जंजैहली के मझाखल गांव में एक भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है। यहां 16 कमरों के दो मंजिला मकान में गैस सिलिंडर फटने से पूरा मकान जलकर राख हो गया है।

बता दें आग की घटना में पुरषोत्तम का बेटा मिंटू झुलस गया है। जिसे जंजैहली अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। इस अग्निकांड में पुरषोत्तम और उसके दो भतीजों ओम प्रकाश और मुकेश को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, मझाखल गांव में 16 कमरों के दो मंजिला मकान में अचानक ही गैस सिलिंडर फट गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]