गोगामेडी मालोवाला कमेटी ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल व गर्म वस्त्र
HNN / नाहन
नए साल में गोगा मेडी मालोंवाला कमेटी के द्वारा नाहन के आसपास काम कर रहे कामगार जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। गोगा मेडी मालोंवाला कमेटी के चेयरमैन देवराज चौहान ने बताया कि हमें अपने आसपास रह रहे जरूरतमंद लोगों की सहायता व सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए ताकि हमारे एक प्रयास से जरूरतमंद को समय पर मदद मिल सके।
अपनी आजीविका में से कुछ हिस्सा दान पुण्य में जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस माह गोगा मेडी मालोंवाला के साथ ही जो श्री कृष्ण मंदिर बना है, उसमें विधि विधान से मूर्ति स्थापना की जाएगी। उन्होंने लोगों से इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
इस अवसर पर गोगा मेडी मालोंवाला कमेटी के चेयरमैन देवराज भगत, कमेटी के प्रधान शिवराज सैनी, उप प्रधान पवन सैनी एवं कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।